आज फिर सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया है। 3 जून 2025 को भारतीय सर्राफा बाजार (Indian Bullion Market) में सोने के सभी कैरेट्स के भाव में बढ़त दर्ज की गई है, वहीं चांदी (Silver Price Today) का भाव ₹99,939 प्रति किलो तक जा पहुंचा। यदि आप एक निवेशक (Investor) हैं या फिर घरेलू उपभोक्ता जो सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको आज के लेटेस्ट गोल्ड-सिल्वर रेट (Gold Silver Rate Today) की जानकारी जरूर होनी चाहिए।
Gold Investment Opportunity
सोमवार की तुलना में मंगलवार यानी 3 जून को सोने के भाव में ₹282 तक की तेजी देखी गई है। 24 कैरेट शुद्ध सोना ₹96,962 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो पिछले सप्ताह के मुकाबले भी उच्च स्तर पर है। यह उन निवेशकों (Gold Investors) के लिए एक संकेत हो सकता है, जो गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF), डिजिटल गोल्ड या फिजिकल गोल्ड में निवेश की योजना बना रहे हैं।
सोने के दाम में दिखी मजबूती
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार की तुलना में आज मंगलवार यानी 3 जून को सोने के भाव में ₹282 तक की तेजी देखी गई। 24 कैरेट शुद्ध सोना ₹96,962 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि एक दिन पहले इसका भाव ₹96,680 था। 23 कैरेट सोना ₹96,574 पर बिक रहा है। 22 कैरेट सोने की कीमत ₹88,817 है, जो आमतौर पर शादी-ब्याह के सीजन में सबसे अधिक खरीदा जाता है।
18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के भाव की बात करें तो आज 18K सोना ₹72,722 प्रति 10 ग्राम और 14K सोना ₹56,723 पर मिल रहा है।
चांदी में भी उछाल
आज चांदी (Silver Price Today) की कीमतों में भी ज़बरदस्त उछाल देखने को मिला है। 999 प्योरिटी वाली चांदी (99.9% Pure Silver) अब ₹99,939 प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है, जबकि सोमवार को इसका भाव ₹97,761 था। यानी महज एक दिन में ₹2,178 की तेज़ी आई है । चांदी में ट्रेडिंग करने वाले निवेशकों और रिटेल ग्राहकों (Retail Buyers) के लिए यह काफी अहम संकेत है।
आज के सोने-चांदी के भाव (3 जून 2025)
धातु | 3 जून का भाव (₹/10 ग्राम) | 2 जून का भाव (₹/10 ग्राम) | बदलाव (₹) |
24K सोना | ₹96,962 | ₹96,680 | +₹282 |
23K सोना | ₹96,574 | ₹96,293 | +₹281 |
22K सोना | ₹88,817 | ₹88,559 | +₹258 |
18K सोना | ₹72,722 | ₹72,510 | +₹212 |
14K सोना | ₹56,723 | ₹56,558 | +₹165 |
999 चांदी (₹/किलोग्राम) | ₹99,939 | ₹97,761 | +₹2,178 |
चार प्रमुख महानगरों में आज का सोने का रेट (3 जून 2025)
- दिल्ली में आज सोने का भाव
• 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) – ₹90,950
• 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) – ₹99,060 - मुंबई में आज सोने का रेट
• 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) – ₹90,800
• 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) – ₹99,060 - कोलकाता में आज सोने का भाव
• 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) – ₹90,800
• 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) – ₹99,060 - चेन्नई में आज सोने का भाव
• 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) – ₹90,800
• 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) – ₹99,060
मार्केट के जानकार क्या कहते हैं?
बाजार विशेषज्ञों (Commodity Market Experts) का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर इंडेक्स (Dollar Index) की कमजोरी और क्रूड ऑयल में उथल-पुथल के चलते सोने और चांदी की कीमतों में तेज़ी आई है। इसके अलावा जून में होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक (फेड बैठक 17-18 जून को होगी) भी निवेशकों को सतर्क कर रही है।
डिस्क्लेमर – सोने और चांदी की कीमतें नियमित रूप से बदलती रहती है, इसलिए खरीदारी से पहले अपने एक बार अपने नजदीकी बाजार में जौहरी/सुनार (jeweller) से भाव की पुष्टि जरूर करें।
Advertisement