Gold Price Today : आज सोमवार, 16 जून को भारत में सोने की कीमतें इतिहास रचते हुए नई बुलंदियों पर पहुंच गईं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार सोना आज 24 कैरेट गोल्ड का दाम ₹315 बढ़कर ₹99,373 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना 13 जून को सोने ने ₹99,170 का ऑलटाइम हाई बनाया था। उधर MCX की बात करें तो अगस्त डिलीवरी वाले गोल्ड फ्यूचर्स ने ₹1,01,078 का उच्चतम स्तर छू लिया।
आज के सोने-चांदी के दाम (16 जून 2025)
धातु | 16 जून का भाव (₹/10 ग्राम) | 13 जून का भाव (₹/10 ग्राम) | बदलाव (₹) |
24K सोना | ₹99,373 | ₹99,058 | ₹315 तेजी |
23K सोना | ₹98,975 | ₹98,661 | ₹314 तेजी |
22K सोना | ₹91,026 | ₹90,737 | ₹289 तेजी |
18K सोना | ₹74,530 | ₹74,294 | ₹236 तेजी |
14K सोना | ₹58,133 | ₹57,949 | ₹184 तेजी |
999 चांदी (₹/किलोग्राम) | ₹106,700 | ₹106,167 | ₹533 तेजी |
Source- IBJA (उपरोक्त दाम GST और मेकिंग चार्ज के पहले के है)
जियो-पॉलिटिकल टेंशन से सोने में कीमतों में उछाल
इस बार सोने की कीमतों में आए इस उछाल का सबसे बड़ा कारण है इजराइल और ईरान के बीच तीव्र होता सैन्य तनाव। इजराइल ने हाल ही में ईरान पर आक्रामक कार्रवाई की, और अमेरिका की संभावित सैन्य प्रतिक्रिया ने इसमें आग में घी डालने का काम किया है।
इस क्षेत्र में संघर्ष की संभावना ने वैश्विक स्तर पर ‘सेफ हैवेन’ निवेश की मांग को भड़का दिया। निवेशकों को शेयर बाजार अस्थिर लगने लगा, और वे सोने में निवेश करना पसंद कर रहे है। सदियों से संकट के समय सोना में निवेश करना सबसे भरोसेमंद माना जाता रहा है।
यह पहला मौका नहीं है जब भू-राजनीतिक तनावों ने सोने की चमक को और निखारा हो। इससे पहले भी भारत-पाकिस्तान, रूस-यूक्रेन और अमेरिका-चीन के बीच तनाव के समय सोना तेज़ी से भागा था।
डॉलर की ताकत और अमेरिकी नीतियों का मिला-जुला असर
वहीं, दूसरी ओर अमेरिका में डॉलर की मजबूती और 18 जून को प्रस्तावित US Federal Reserve की पॉलिसी मीटिंग ने निवेशकों को थोड़ा सतर्क बनाए रखा है। लेकिन इसका ज्यादा असर सोने की चाल पर नहीं दिखा।
खास बात यह रही कि अमेरिका के ताज़ा महंगाई आंकड़े (CPI) थोड़े सकारात्मक रहे, लेकिन ईरान-अमेरिका परमाणु वार्ता के टूटने की आशंका ने सोने को एक और ऊंचाई की ओर धकेल दिया।
तकनीकी विश्लेषण क्या कहता है?
विशेषज्ञ मानते हैं कि COMEX पर सोने की अगली रेजिस्टेंस $3,476 है और अगर स्थिति यूं ही बनी रही तो ये $3,540 तक जा सकता है। MCX पर सोने को ₹98,900 का मजबूत सपोर्ट मिल रहा है और अगर युद्ध जैसे हालात और बढ़े, तो आने वाले दिनों में यह ₹1,02,000 तक भी पहुंच सकता है।
4 प्रमुख शहरों में आज का भाव (16 जून)
- दिल्ली: ₹1,01,660 (24 कैरेट), ₹93,200 (22 कैरेट)
- मुंबई: ₹1,01,510 (24 कैरेट), ₹93,050 (22 कैरेट)
- कोलकाता: ₹1,01,510 (24 कैरेट), ₹93,050 (22 कैरेट)
- चेन्नई: ₹1,01,510 (24 कैरेट), ₹93,050 (22 कैरेट)
2025 से अब तक कितना महंगा हुआ सोना?
1 जनवरी 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹76,162 प्रति 10 ग्राम थी, जो अब बढ़कर ₹99,373 हो चुकी है- यानी इस साल ₹23,211 की बढ़त आई है !
इसी तरह, चांदी भी ₹86,017 से बढ़कर ₹1,06,700 प्रति किलो पर पहुंच चुकी है – ₹20,683 की उछाल के साथ।
आगे क्या? विशेषज्ञों की राय
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का मानना है कि “जियो-पॉलिटिकल टेंशन लंबे समय तक बना रह सकता है और इसका सीधा असर गोल्ड पर पड़ेगा। अगर मौजूदा हालात जारी रहे, तो इस साल के अंत तक सोना ₹1,03,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। वहीं, चांदी ₹1,30,000 प्रति किलो तक जा सकती है।”
सावधानी ज़रूरी: खरीदें केवल हॉलमार्क वाला गोल्ड
अगर आप भी इस वक्त सोने में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो ध्यान रखें कि हमेशा BIS सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। इस पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होता है, जिसे HUID कहते हैं। यह कोड न सिर्फ सोने की शुद्धता की गारंटी देता है, बल्कि भविष्य में इसे बेचने या बदलवाने में भी मददगार होता है।
Advertisement