ताज़ा खबरें:
Home » बिजनेस » Gold Price: सोने-चांदी आज फिर हुआ धड़ाम, देखें लेटेस्ट दाम

Gold Price: सोने-चांदी आज फिर हुआ धड़ाम, देखें लेटेस्ट दाम

Jagat Pal

Google News

Follow Us

नई दिल्ली। 15 मई को सोने-चांदी की कीमतों में आई अचानक गिरावट ने बाजार को चौंका दिया है। बीते दिन के मुकाबले आज 24 कैरेट के सोने के भाव में ₹1500 की भारी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी ₹1800 से अधिक की गिरावट आई है। ऐसे में आम निवेशकों से लेकर ज्वेलर्स तक, सभी के मन में सवाल है—क्या यह खरीदारी का मौका है या कीमतें और टूटेंगी?

Advertisement

सोना ₹1500 तक सस्ता हुआ

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट शुद्ध सोना आज ₹1,494 सस्ता हो गया, जो अब ₹92,365 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 22 कैरेट सोने में ₹1,369 की गिरावट देखी गई, जबकि 18 और 14 कैरेट के सोने में भी क्रमशः ₹1,120 और ₹874 की गिरावट दर्ज की गई। सोने का भाव अपने ऑल टाइम हाई से ₹6735 तक टूट चुका है, ऐसे में जो लोग अपने लिए ज्वैलरी बनवाने या निवेश के लिए सोना खरीदना की सोच रहे है उनके लिए अच्छा मौका साबित हो सकता है ।

चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। 999 शुद्धता वाली चांदी अब ₹94,572 प्रति किलो पर बिक रही है, जो कल की तुलना में ₹1,828 कम है।

सोने ने पिछले महीने यानी 21 अप्रैल को 99,100 रुपये का और चांदी ने 28 मार्च को 1,00,934 रुपये का ऑल टाइम हाई बनाया था। बाजार के जानकारों की माने तो साल के आखिर तक सोने का भाव 1 लाख 10 हजार रुपये के आंकड़े को पार कर सकता है।

Advertisement

Gold Price 15 May 2025

धातु15 मई का भाव14 मई का भावबदलाव (₹)
सोना (24K)₹92,365₹93,859🔻 ₹1,494
सोना (23K)₹91,995₹93,483🔻 ₹1,488
सोना (22K)₹84,606₹85,975🔻 ₹1,369
सोना (18K)₹69,274₹70,394🔻 ₹1,120
सोना (14K)₹54,034₹54,908🔻 ₹874
चांदी (999)₹94,572₹96,400🔻 ₹1,828

नोट – उपरोक्त सोना भाव GST और मेकिंग चार्ज से पहले का है।

क्यों गिरे भाव?

विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में डॉलर की मजबूती और आर्थिक आंकड़ों में अनिश्चितता के चलते कीमती धातुओं में दबाव देखा जा रहा है। निवेशक इस समय सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे सोना-चांदी की घरेलू कीमतों पर असर पड़ा है।

क्या करें निवेशक?

अगर आप सोने या चांदी में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए एक मौका हो सकता है। हालांकि, कीमतों में अस्थिरता को देखते हुए कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Advertisement
देश दुनिया की ताज़ा खबरों, मंडी भाव व खेती किसानी की जानकारी के लिए व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े👉 यहाँ जुड़ें
या फिर ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए आप हमारे Whatsapp Channe को भी JOIN कर सकते है 👉 यहाँ जुड़ें

इस पोस्ट को शेयर करें:

news.emandirates.com वेबसाईट पर बिजनेस जगत, टेक्नोलॉजी, ऑटो और खेती-बाड़ी, किसान समाचार, सरकारी योजनाओं की ताजा जानकारी प्रदान की जाती है। हमारा उद्देश्य किसानों और युवाओं को देश दुनिया में होने वाली बड़ी घटनाओं की ताजा जानकारी उन तक हिन्दी भाषा में पहुँचना है।