ताज़ा खबरें:
Home » बिजनेस » Garlic Farming: लहसुन की खेती से होगी लाखों की कमाई, ये है सही तरीक़ा

Garlic Farming: लहसुन की खेती से होगी लाखों की कमाई, ये है सही तरीक़ा

Jagat Pal

Google News

Follow Us

Advertisement

Garlic Farming Business Idea: यदि आप एक किसान है और लंबे समय से खेती कर रहे है बावजूद इसके खेती से अच्छा मुनाफ़ा अर्जित नहीं कर पा रहे है तो ये खबर आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। जी हाँ आपको इस पोस्ट में हम आपको जिस फसल की खेती करने के बारे में जानकारी देने जा रहे है उससे आप शानदार मुनाफ़ा कमा सकते है। हम बात कर रहे है लहसुन की खेती (Garlic Farming) की इसे करके हज़ारों किसान मोटी कमाई कर रहे है। यदि आप भी जानना चाहते है कि किस तरह से लहसुन की खेती (Lahsun ki Kheti) करके कमाई की जा सकती है तो इस जानकारी को पूरा पढ़े…

जानकारी के लिए आपको बता दें कि लहसुन की खेती जो की एक नकदी फसल है। भारत में लहसुन की मांग पूरे साल बनी रहती है। सब्ज़ी से लेकर औषधि के रूप में लहसुन का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जाता है। लहसुन में पाये जाने वाले औषधीय गुणों के कारण यह आम भारतीय किचन का अहम हिस्सा है।

लहसुन की खेती कैसे करें?

लहसुन की खेती का सही समय अक्टूबर और नवंबर महीना होता है। यह फसल तैयार होने में 5-6 महीने लेती है। हर तरह की मिट्टी में इसकी खेती की जा सकती है। लहसुन की अच्छी पैदावार के लिए इसकी बुआई 10 सेमी की दूरी पर की जाती है, ऐसा करने से इसकी गांठ अच्छे से बैठ जाए। इसकी खेती मेड़ बनाकर की जानी चाहिए। लेकिन इस बात का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए कि जहां आप इसकी खेती कर रहे है वहाँ पानी रुकना नहीं चाहिए।

Advertisement

लहसुन की खेती की लागत और पैदावार

लागत की बात करें तो लहसुन की 1 हेक्टेयर में खेती में करीब 1 लाख रुपये का खर्च आयेगा। वहीं लहसुन की प्रति हेक्टेयर में पैदावार की बात करें तो औसतन 1 हेक्टेयर में 5 क्विंटल लहसुन की कलियां लगाई जा सकती हैं। इससे क़रीब 130 से 150 क्विंटल तक उत्पादन होता है।

लहसुन का इस्तेमाल

भारत में लहसुन का इस्तेमाल हर घर की रसोई में किया जाता है लहसुन के बिना आचार, सब्जी, चटनी अधूरी रहती है। हाई ब्लड प्रेशर, पेट रोग, पाचन संबंधी समस्या, फेफड़ा संबंधी समस्या, कैंसर, गठिया की बीमारी, नपुंसकता और खून की बीमारी के लिए भी लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। यह एंटी बैक्टिरिया और एंटी कैंसर गुणों के कारण बीमारियों में प्रयोग में लाई जाती है।

Advertisement

लहसुन की खेती से कितनी होगी कमाई

देश में लहसुन की कई किस्में प्रचलित हैं। लहसून का भाव आमतौर पर 10000 से लेकर 22000 रुपये प्रति क्विंटल तक का रहता है । जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया है प्रति हेक्टेयर 100000 से 125000 रुपये का खर्चा आता है। ऐसे में एक हेक्टेयर में लहसुन 130 से 150 क्विंटल का उत्पादन आराम से हो जाता हैं। इस हिसाब से यदि आपको इसका सही दाम मिल जाता है तो आप प्रति हेक्टेयर 10 से 15 लाख रुपये की कमाई कर सकते है।

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए आप हमारे Whatsapp Channe को भी JOIN कर सकते है 👉 यहाँ जुड़ें

Advertisement

इस पोस्ट को शेयर करें:

news.emandirates.com वेबसाईट पर बिजनेस जगत, टेक्नोलॉजी, ऑटो और खेती-बाड़ी, किसान समाचार, सरकारी योजनाओं की ताजा जानकारी प्रदान की जाती है। हमारा उद्देश्य किसानों और युवाओं को देश दुनिया में होने वाली बड़ी घटनाओं की ताजा जानकारी उन तक हिन्दी भाषा में पहुँचना है।