Mandi Bhav Update: 13 मई 2025 को दिल्ली की लॉरेंस रोड मंडी में अनाज और दालों के भाव में मिला-जुला रुख देखा गया। आज यानी मंगलवार को चना और मसूर की कीमतों में ₹25/क्विंटल की तेजी देखी गई, वहीं गेहूं की सभी वैरायटी में ₹10/क्विंटल की मंदी दर्ज की गई ।
राजस्थान व एमपी लाइन के चना भाव आज ₹5925 तक पहुँच गए, जिससे बाजार में खरीदारी बढ़ी। चना आवक 3–4 मोटर की रही। मसूर की डिमांड भी लगातार बनी हुई है, जो ₹6900 तक पहुंच गई।
इसके विपरीत, गेहूं की आवक 15 हजार बोरी पार कर गई, जिससे दबाव बना और भाव ₹2700 पर आ गए।
मूंग और मोठ की कीमतों में स्थिरता बनी रही। व्यापारियों के अनुसार, आगामी दिनों में चना व मसूर में और तेजी संभव है।
दिल्ली लॉरेंस रोड मंडी भाव – 13 मई 2025
फसलें | वैरायटी/लाइन | भाव (₹/क्विंटल) | तेजी/मंदी |
---|---|---|---|
गेहूं | एमपी लाइन नया | ₹2700 | मंदी ₹10 |
गेहूं | यूपी लाइन नया | ₹2700 | मंदी ₹10 |
गेहूं | राजस्थान लाइन नया | ₹2700 | मंदी ₹10 |
चना नया | एमपी लाइन | ₹5850–₹5875 | तेजी ₹25 |
चना नया | राजस्थान (जयपुर) लाइन | ₹5900–₹5925 | तेजी ₹25 |
मसूर नया | 2/50 किलो पैकिंग | ₹6900 | तेजी ₹25 |
मूंग | राजस्थान लाइन | ₹7800–₹8300 | स्थिर |
मोठ | राजस्थान नया | ₹5350–₹5400 | स्थिर |
ये भी पढ़े – 👉 Gold Price: सातवें आसमान से मुंह के बल गिरे सोने-चांदी के भाव, सोना ₹3,500 रुपये से ज़्यादा टूटा, देखें लेटेस्ट दाम
Disclaimer- यहां दिए गए भाव व्यापारियों की जानकारी के मुताबिक दिए गए है, फसल की क्वालिटी के अनुसार कीमतों में उतार चढ़ाव हो सकता है। किसी भी प्रकार का व्यापार अपने विवेक से करें।