Home » मंडी भाव » सोयाबीन में चौतरफा गिरावट: आयात शुल्क में कटौती से प्लांट और मंडियों में कीमतें हुई धराशायी-किसानों को झटका
Soyabean Price 31 May 2025: तेल आयात सस्ता, बाजार में गिरे सोया रेट — किसानों को झटका । महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के प्रमुख सोया प्लांट्स में ₹50 से ₹175 तक की गिरावट दर्ज की गई। आयात शुल्क में कटौती के चलते बाजार में खरीदारी कमजोर पड़ी है, जिससे प्लांट्स को रेट कम करने पड़े। आइए देखें आज के लेटेस्ट दाम
सोयाबीन में चौतरफा गिरावट: आयात शुल्क में कटौती से प्लांट और मंडियों में कीमतें हुई धराशायी-किसानों को झटका
Soyabean Price : सोयाबीन भाव में खाद्य तेलों पर आयात शुल्क में बड़ी कटौती का असर:– भारत सरकार द्वारा कच्चे पाम, सोयाबीन और सूरजमुखी तेल पर कुल आयात शुल्क 10% घटाकर 16.5% कर दिया गया है, जो कि 31 मई से लागू होगा। इस घोषणा के प्रभाव से घरेलू बाजार में सरसों भाव, सोया तेल और सोयाबीन के भावों में भारी गिरावट देखी गई है।
Advertisement
👉 सोया तेल के भाव में औसतन ₹10 से ₹40 तक की गिरावट हुई है। 👉 सोयाबीन मंडियों में भी मंदी का माहौल रहा, विशेषकर मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की प्रमुख मंडियों में ₹50 से ₹100 की गिरावट देखी गई। 👉 सोया प्लांट्स के भावों में भी ₹50 से ₹175 तक की गिरावट दर्ज की गई है।
news.emandirates.com वेबसाईट पर बिजनेस जगत, टेक्नोलॉजी, ऑटो और खेती-बाड़ी, किसान समाचार, सरकारी योजनाओं की ताजा जानकारी प्रदान की जाती है। हमारा उद्देश्य किसानों और युवाओं को देश दुनिया में होने वाली बड़ी घटनाओं की ताजा जानकारी उन तक हिन्दी भाषा में पहुँचना है।