ताज़ा खबरें:
Home » कृषि समाचार » ओलावृष्टि पीड़ितों के लिए खुशखबरी! राजस्थान सरकार ने खोली तिजोरी, 143 गांवों के किसानों को मिलेंगे 239 करोड़

ओलावृष्टि पीड़ितों के लिए खुशखबरी! राजस्थान सरकार ने खोली तिजोरी, 143 गांवों के किसानों को मिलेंगे 239 करोड़

Jagat Pal

Google News

Follow Us

Advertisement

जयपुर। राजस्थान के किसानों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के 70 हजार से अधिक किसानों को ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए 239 करोड़ रुपये के कृषि आदान-अनुदान को मंजूरी दे दी है।

यह सहायता राज्य के 8 जिलों की 18 तहसीलों के 143 गांवों में रहने वाले 70,000 से अधिक किसानों को दी जाएगी, जो रबी सीजन 2024-25 में प्राकृतिक आपदा की मार झेल चुके हैं।

रबी फसल सीजन 2024-25 में राजस्थान के कई हिस्सों में अचानक आई ओलावृष्टि ने फसलों को बर्बाद कर दिया। गेहूं, चना और सरसों जैसी प्रमुख रबी फसलें प्रभावित हुईं।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने उस वक्त अधिकारियों को तत्काल गिरदावरी कराने के निर्देश दिए थे ताकि नुकसान का सही आकलन हो सके। जांच के बाद 143 गांवों को “अभावग्रस्त” घोषित किया गया, जहां 33% से अधिक फसल क्षति पाई गई। इन्हीं गांवों के किसानों को अब सरकार की ओर से प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता दी जाएगी।

राज्य सरकार ने सिर्फ इस आपदा राहत तक सीमित नहीं रहकर, पहले से भी कई पहलें शुरू की हैं । मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि, गेंहूं एमएसपी पर अतिरिक्त बोनस, अल्पकालीन ब्याजमुक्त फसली ऋण और पीएम फसल बीमा योजना के तहत बीमा क्लेम वितरण जैसे कदम किसानों के जीवन में स्थायीत्व लाने की दिशा में सहायक बने हैं।

Advertisement

सीधे खाते में मिलेगी राहत राशि

सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन किसानों की फसलें ओलावृष्टि के कारण खराब हुई हैं, उन्हें सीधा मुआवजा उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा। इस निर्णय से खेती की अगली चक्र की तैयारी में उन्हें आर्थिक सहारा मिलेगा और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बल मिलेगा।

इसे भी पढ़े – Rajasthan: खरीफ अनुदान योजना के 127 करोड़ रुपए हुए मंजूर, इस जिले के 90 हजार किसानों को मिलेगा लाभ

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए आप हमारे Whatsapp Channe को भी JOIN कर सकते है 👉 यहाँ जुड़ें

Advertisement

इस पोस्ट को शेयर करें:

जगत पाल पिछले 8 वर्षों से एक पेशेवर ब्लॉगर हैं। वे शिक्षा, ऑटो, कृषि समाचार, मंडी भाव, गैजेट्स और बिजनेस जैसे विषयों पर विशेषज्ञता रखते हैं। वर्तमान में वे news.emandirates.com के संपादक और प्रमुख लेखक हैं, जहाँ वे भरोसेमंद और जानकारीपूर्ण कंटेंट प्रदान करते हैं।