Bank Holiday June 2025 : यदि आप आज कल या परसों यानी 6, 7 और 8 तारीख को बैंक से जुड़े किसी जरूरी काम के लिए ब्रांच में जाने की योजना बना रहे हैं, तो जरा ठहर जाइए। कहीं ऐसा ना हो की आप बिना चेक किए सीधे ब्रांच पहुंच जाये और आगे जाने पर आपको पता चले की आज तो ‘बैंक की छूटी है’ ऐसे में आपको बेवजह परेशानी का सामना करना पड़े । क्योंकि 6 जून से लेकर 8 जून 2025 तक कई राज्यों में अलग-अलग कारणों से बैंक बंद रहेंगे। आइए जाने! इन तीन दिनों में कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक और क्या है छुट्टी का कारण ?
6 जून को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?
6 जून 2025 को केरल के कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। यह अवकाश खासतौर पर चांद दिखने की स्थिति के आधार पर तय किया गया है और सिर्फ केरल राज्य में लागू होगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की गाइडलाइन के मुताबिक, इस दिन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), HDFC, ICICI, Axis समेत सभी प्रमुख सार्वजनिक और निजी बैंकों की शाखाएं केरल में बंद रहेंगी।
हालांकि देश के अन्य हिस्सों में 6 जून को बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। लेकिन इससे भ्रम की स्थिति भी बन सकती है, इसलिए बैंक जाने से पहले एक बार स्थानीय छुट्टियों की लिस्ट ज़रूर चेक कर लें ।
इसे भी पढ़े – Repo Rate Cut : RBI जल्द करेगा दरों में कटौती, लोन और EMI हो जाएंगे सस्ते…जानिए आम आदमी पर क्या पड़ेगा असर
7 जून देशभर में बैंक रहेंगे बंद
7 जून 2025 को देश के अधिकांश हिस्सों में बकरीद मनाई जाएगी। इस मौके पर अधिकतर राज्यों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। ऐसे में सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे। इसके साथ ही, शनिवार होने के कारण शेयर बाजार भी बंद रहेंगे। हालांकि ये स्टॉक मार्केट की छुट्टी बकरीद की वजह से नहीं, बल्कि वीकेंड की वजह से है।
8 जून: रविवार को नियमित अवकाश
6 जून को क्षेत्रीय अवकाश, 7 जून को राष्ट्रीय अवकाश और 8 जून को रविवार के चलते अवकाश। यानी कुल मिलाकर लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी। ऐसे में ग्राहक परेशान हो सकते हैं, खासकर वे लोग जो बैंक की ब्रांच में जाकर नकद लेन-देन या दस्तावेजी कार्य करना चाहते हैं।
हालांकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं- जैसे कि Net Banking, UPI और ATM सेवाएं चालू रहेंगी, लेकिन किसी तकनीकी समस्या या सर्वर डाउन जैसी स्थिति में समाधान नहीं मिलेगा।
शहर / राज्य | 6 जून | 7 जून (बकरीद) | 11 जून | 27 जून | 30 जून |
---|---|---|---|---|---|
अगरतला | ✅ | ||||
अहमदाबाद | |||||
आइजोल | ✅ | ✅ | |||
बेलापुर | ✅ | ||||
बेंगलुरु | ✅ | ||||
भोपाल | ✅ | ||||
भुवनेश्वर | ✅ | ✅ | |||
चंडीगढ़ | ✅ | ||||
चेन्नई | ✅ | ||||
देहरादून | ✅ | ||||
गंगटोक | ✅ | ||||
गुवाहाटी | ✅ | ||||
हैदराबाद (आंध्र प्रदेश) | ✅ | ||||
हैदराबाद (तेलंगाना) | ✅ | ||||
इम्फाल | ✅ | ✅ | |||
ईटानगर | |||||
जयपुर | ✅ | ||||
जम्मू | ✅ | ||||
कानपुर | ✅ | ||||
कोच्चि | ✅ | ||||
कोहिमा | ✅ | ||||
कोलकाता | ✅ | ||||
लखनऊ | ✅ | ||||
मुंबई | ✅ | ||||
नागपुर | ✅ | ||||
नई दिल्ली | ✅ | ||||
पणजी | ✅ | ||||
पटना | ✅ | ||||
रायपुर | ✅ | ||||
रांची | ✅ | ||||
शिलांग | ✅ | ||||
शिमला | ✅ | ✅ | |||
श्रीनगर | ✅ | ||||
तिरुवनंतपुरम | ✅ |
छुट्टी का कारण | अवकाश तारीख़ |
ईद-उल-अज़हा (बकरीद) | 6 जून |
बकरीद ईद (ईद-उज़-जुहा) | 7 जून |
संत गुरु कबीर जयंती/गाथा दावा | 11 जून |
रथ यात्रा/कांग (रथजात्रा) | 27 जून |
रेम्ना नी | 30 जून |
सोर्स- आरबीआई (Reserve Bank of India)
बैंक छुट्टियों की जानकारी कहां देखें?
हर राज्य की छुट्टियां अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए ग्राहक RBI की आधिकारिक वेबसाइट या अपने संबंधित बैंक की वेबसाइट या ऐप पर जाकर राज्यवार अवकाश सूची देख सकते हैं। यह एक छोटा सा लेकिन समझदारी भरा कदम जिससे ना केवल आपके समय की बचत होगी बल्की आपको बैंक संबंधी जरूरी फैसले लेने में भी मदद मिलेगी ।
Advertisement