Gold Price Today (1 July 2025): आज मंगलवार को भारतीय सराफा बाजार में सोने व चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी आई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,544 महंगा होकर ₹97,430 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। जबकि एक किलो चांदी का भाव ₹1,453 बढ़कर ₹1,06,963 पर पहुंच गया ।
यदि आप भी गहने बनवाने या निवेश के लिए सोने या चांदी की ख़रीददारी करने की सोच रहे है, तो आपको गोल्ड-सिल्वर की ताजा कीमतें मालूम होनी चाहिए। ताकि आप सही समय पर सही निर्णय लें सकें। जानकारी के लिए आपको बता दे कि IBJA के मुताबिक 18 जून को सोने ने ₹99,454 का जबकि चांदी ने ₹1,09,550 का ऑल टाइम हाई बनाया था। आइए जाने! अलग-अलग कैरेट अनुसार सोने और चांदी का ताजा भाव आज क्या है।
Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai (1 July 2025)
धातु | 1 जुलाई का भाव (₹/10 ग्राम) | 30 जून का भाव (₹/10 ग्राम) | बदलाव (₹) |
24K सोना | ₹97,430 | ₹95,886 | ₹1,544 तेजी |
23K सोना | ₹97,040 | ₹95,502 | ₹1,538 तेजी |
22K सोना | ₹89,246 | ₹87,832 | ₹1,414 तेजी |
18K सोना | ₹73,073 | ₹71,915 | ₹1,158 तेजी |
14K सोना | ₹56,997 | ₹56,093 | ₹904 तेजी |
999 चांदी (₹/किलोग्राम) | ₹1,06,963 | ₹1,05,510 | ₹1,453 तेजी |
Source- IBJA (उपरोक्त दाम GST और मेकिंग चार्ज के पहले के है)
चार महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत (आज का रेट)
शहर | 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) |
---|---|---|
दिल्ली | ₹98,550 | ₹90,350 |
मुंबई | ₹98,400 | ₹90,200 |
कोलकाता | ₹98,400 | ₹90,200 |
चेन्नई | ₹98,400 | ₹90,200 |
सोना ₹1.03 लाख और चांदी ₹1.30 लाख तक जा सकती है – अजय केडिया
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने अनुमान जताया है कि इस साल 2025 के अंत तक सोना ₹1,03,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,30,000 प्रति किलो तक पहुंच सकती है। उनका मानना है कि “वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं, ब्याज दरों में संभावित कटौती और डॉलर में गिरावट जैसे कारकों से सोने-चांदी को सपोर्ट मिल सकता है” ।
साल 2025 में अब तक सोना तक़रीबन ₹20 हजार प्रति 10 ग्राम व चांदी ₹21 हजार प्रति किलो तक महंगी हो चुकी है। माना जा रहा है कि, आगामी महीनों में अगर महंगाई और भू-राजनीतिक तनाव बढ़ते हैं, तो सोने की मांग और तेजी से बढ़ सकती है। हालांकि फ़िलहाल इजराइल और ईरान सीजफायर के चलते ऊपरी स्तरों से सोने की कीमतों में कुछ गिरावट आई है।
सिर्फ BIS हॉलमार्क वाला गोल्ड ही खरीदें — ये है पहचान
सोने की खरीदारी करते वक्त कुछ बेहद जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए:
- BIS (Bureau of Indian Standards) से प्रमाणित सोना ही लें।
- सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होता है, जिसे HUID (Hallmark Unique Identification Number) कहा जाता है।
- यह कोड अल्फान्यूमेरिक होता है, जैसे –
AZ6828
स्थानीय ज्वेलर्स से खरीदते वक्त ग्राहक को बिल के साथ हॉलमार्किंग की जानकारी जरूर लेनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई विवाद न हो।
क्या करें निवेशक? जानकारों की सलाह
फाइनेंशियल एनालिस्ट्स का मानना है कि “अगर आप लॉन्ग टर्म निवेश की सोच रहे हैं तो यह समय सोने और चांदी में धीरे-धीरे निवेश शुरू करने का हो सकता है।”
- Sovereign Gold Bond, गोल्ड ETF, या फिजिकल गोल्ड – सबके अलग फायदे हैं।
- चांदी में भी औद्योगिक मांग और EV सेक्टर के बढ़ते इस्तेमाल से आने वाले समय में कीमतों में तेजी की पूरी संभावना है।
Advertisement