Home » मंडी भाव » किसानों की मौज! सरसों के भाव में आई रॉकेट वाली तेजी, देखें आज कितने बढ़े भाव
Mustard Price 20 May 2025: सरसों भाव बने रॉकेट! मांग में मजबूती के चलते जयपुर, भरतपुर, अशोकनगर समेत कई मंडियों में ₹50 से ₹100 की तेजी देखी गई। सरसों तेल व खल की कीमतों में भी उछाल । जानिए सभी मंडियों, प्लांट और ब्रांड रेट्स का पूरा अपडेट।
किसानों की मौज! सरसों के भाव में आई रॉकेट वाली तेजी, देखें आज कितने बढ़े भाव
Sarson Bhav 20 May 2025: सरसों भाव में आज मंगलवार को लगातार दूसरे दिन शानदार बढ़त देखने को मिली । सरसों के भाव आज सीजन के नए टॉप लेवल पर पहुंच गए है। भरतपुर, कामां, डीग, कुम्हेर, नगर, नदबई, रूपबास जैसे राजस्थान की मंडियों में ₹100 तक की तेजी रही। वहीं जयपुर में ₹50 और दिल्ली में ₹75 की तेजी रही। इससे पहले कल भी ₹100-₹150 तक का उछाल आया था। आज सरसों बाजार में कुल 4.50 लाख बोरी की आवक रही।
Advertisement
तेल में भी कच्ची घानी और एक्सपेलर दोनों सेगमेंट में ₹10 से ₹25 तक का उछाल देखा गया। खल में भी निवाई, टोंक, सुमेरपुर जैसी मंडियों में ₹15–20 तक की तेजी रही।
Disclaimer- यहां प्रकाशित कीमतें व्यापारियों की जानकारी के मुताबिक दी गई है, फसल की क्वालिटी के अनुसार कीमतों में उतार चढ़ाव हो सकता है। किसी भी प्रकार का व्यापार अपने विवेक से करें।
news.emandirates.com वेबसाईट पर बिजनेस जगत, टेक्नोलॉजी, ऑटो और खेती-बाड़ी, किसान समाचार, सरकारी योजनाओं की ताजा जानकारी प्रदान की जाती है। हमारा उद्देश्य किसानों और युवाओं को देश दुनिया में होने वाली बड़ी घटनाओं की ताजा जानकारी उन तक हिन्दी भाषा में पहुँचना है।