हनुमानगढ़। यदि आप एक किसान है और खेती बाड़ी के लिए ट्रैक्टर लेने का मन है, पर बजट की कमी के चलते खरीद नहीं पा रहे है? कोई बात नहीं! आज हम आपको सेकेंड हैंड ट्रैक्टर (Second Hand Tractor) की एक ऐसी मार्केट के बारे में बताने जा रहे है, जहाँ आपको कई शानदार ट्रैक्टर (Tractor) मिल जाएँगे वो भी आपके बजट में । तो चलिए, जानते हैं इन ट्रैक्टरों के बारे में!
ट्रैक्टर जंक्शन के राजस्थान के तक़रीबन 24 जिलों में सेकेंड हैंड ट्रैक्टर के शोरूम हैं। इन शोरूम से किसान भाई बेहद किफायती दामों पर, शानदार हालत में रखे गए सेकेंड हैंड ट्रैक्टर खरीद सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि ये कोई साधारण पुराने ट्रैक्टर नहीं, बल्कि पूरी तरह ‘सर्टिफाइड’ हैं। मतलब, खरीद से पहले इनकी हर जरूरी जांच – इंजन की सेहत से लेकर पूरी सर्विस हिस्ट्री तक – की जा चुकी है। ये ट्रैक्टर खेत में सीधे काम करने के लिए तैयार हैं। हनुमानगढ़ में स्थित ट्रैक्टर जंक्शन के स्थानीय शोरूम में इस वक्त किसानों के लिए एक खास ऑफर चल रहा है। जिसमे आपको 3 लाख से लेकर 5 लाख रुपये तक की कीमत में भरोसेमंद ट्रैक्टर मिल जाएँगे ।
क्यों है यह ऑफर खास?
इन ट्रैक्टरों की कीमत ही सबसे बड़ा आकर्षण है। शोरूम में उपलब्ध 7 चुनिंदा मॉडल्स की कीमतें मात्र 3.25 लाख रुपये से शुरू होकर 4.90 लाख रुपये तक हैं। जानकर आश्चर्य होगा कि इनमें से कई ट्रैक्टरों की बाजार में नई कीमत 7 लाख से लेकर 9 लाख रुपये तक है। यानी, किसानों को एक ही बार में 4 लाख रुपये तक की भारी बचत का मौका मिल रहा है। सोचिए, यह बचत आपके खेती के अन्य जरूरी खर्चों में कितनी मददगार साबित हो सकती है!
टॉप 7 सेकंड हैंड ट्रैक्टर का प्राइस विवरण
शोरूम में जॉन डियर, स्वराज, पॉवर ट्रैक, सोनालीका और फार्मट्रैक जैसी भरोसेमंद कंपनियों के ट्रैक्टर मौजूद हैं।
ट्रैक्टर का मॉडल | वर्ष | सेकेंड हैंड ट्रैक्टर की कीमत (₹) | नए ट्रैक्टर की कीमत (₹) | कुल बचत (₹) | EMI / महीना (₹) |
जॉन डियर 5050 D | 2012 | 3,25,000 | 9,22,000 | 5,97,000 | 6,959 |
पॉवर ट्रैक 434 RDX | 2023 | 4,70,000 | 6,40,000 | 1,70,000 | 10,063 |
जॉन डियर 5036 D | 2020 | 4,00,000 | 7,21,000 | 3,21,000 | 8,564 |
पॉवर ट्रैक 434 DS Plus | 2023 | 4,50,000 | 6,10,000 | 1,60,000 | 9,635 |
फार्मट्रैक 60 | 2011 | 3,50,000 | 8,85,000 | 5,35,000 | 7,494 |
स्वराज 855 FE | 2019 | 4,90,000 | 8,90,000 | 4,00,000 | 10,491 |
सोनालीका DI 50 Rx | 2019 | 4,45,000 | 7,67,000 | 3,22,000 | 9,528 |
सोर्स – ट्रैक्टर जंक्शन
जेब पर नहीं पड़ेगा भारी बोझ
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के किसानों के लिए खेती से जुड़ी यह राहत सिर्फ कम कीमत तक सीमित नहीं है। ट्रैक्टर जंक्शन छोटे और सीमांत किसानों की सुविधा का पूरा ख्याल रखता है:
- आसान किस्तें (EMI): ट्रैक्टर खरीदना अब बड़ी रकम जुटाने की चिंता नहीं। EMI की शुरुआत महज 6,959 रुपये प्रति माह से होती है। यह किराए के बराबर का खर्च है, जो किसान आसानी से वहन कर सकते हैं।
- लोन सुविधा: 85% तक का लोन आसानी से उपलब्ध है।
- फाइल चार्ज में छूट: खरीदारी पर 10,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।
- आरसी ट्रांसफर: पूरी प्रक्रिया परेशानी मुक्त रखी गई है।
ऑफर बेहद सीमित समय के लिए
किसान भाइयों, ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर जारी जानकारी के मुताबिक यह ऑफर बेहद सीमित समय के लिए और सीमित संख्या में उपलब्ध ट्रैक्टरों पर ही है। अगर आप लंबे समय से एक भरोसेमंद, किफायती ट्रैक्टर का सपना देख रहे थे, तो यही वह सही पल हो सकता है। ये ट्रैक्टर न सिर्फ आपके खेतों में मेहनत कम करेंगे, बल्कि लागत में हुई बचत से आपकी आय भी बढ़ाने में मददगार साबित होंगे।
ट्रैक्टर जंक्शन के स्थानीय शोरूम का पता
आप सीधे हनुमानगढ़ स्थित ट्रैक्टर जंक्शन शोरूम (दुकान नंबर 15, विजय सिनेमा के पास, टाउन जंक्शन रोड) पर जाकर इन ट्रैक्टरों को देख और परख सकते हैं। सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक (सोमवार से शनिवार) शोरूम खुला रहता है। फोन नंबर 9770 976 976 पर भी संपर्क किया जा सकता है। चाहें तो ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर जाकर ‘पुराने ट्रैक्टर’ सेक्शन में विस्तृत जानकारी ले सकते हैं और अपनी पसंद का ट्रैक्टर चुन सकते हैं।
डिस्क्लेमर : किसान साथी किसी भी ट्रैक्टर को ख़रीदने से पहले बारीकी से उसकी जांच-परख करने के बाद ही निर्णय लें। अधिक जानकारी के लिए ट्रैक्टर जंक्शन की आधिकारिक वेबसाइट tractorjunction.com पर विजिट कर सकते है।
ये भी पढ़े – Rajasthan: नकली बीज-खाद पर एक्शन में सरकार, इन दुकानों पर नहीं होगी बीजों की बिक्री, आदेश जारी
Advertisement