नई दिल्ली, 12 मई 2025: सरसों बाजार में आज हफ़्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भावों में मिला-जुला रूख रहा । जयपुर मंडी में आज कंडीशन की सरसों के भाव (Mustard Seed Prices) ₹6400–6425 प्रति क्विंटल रहे, जहां ₹25 की तेजी दर्ज की गई, जबकि भरतपुर मंडी में ₹196 की तेज गिरावट के साथ भाव ₹6125 पर आ गए। दिल्ली में भी सरसों भाव ₹6200 पर पहुँच गए, जहां ₹100 की मंदी रही। मिल डिलीवरी रेट्स में भी गिरावट का रुख रहा, जैसे अडानी बूंदी, अलवर और गोहाना में ₹100 तक की गिरावट देखी गई। देशभर में सरसों की कुल आवक (total arrivals) लगभग 4.50 लाख बोरी (Bags) की रही।
दोस्तों! जानकारी के लिए आपको बता दे कि इससे पहले पिछले हफ़्ते सरसों के भाव में 200 रुपये प्रति क्विंटल से ज़्यादा का उछाल आया था। आज सुबह ही हमने अपनी रिपोर्ट में बताया था की यहां से कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। अगर आपने हमारी वो रिपोर्ट नहीं देखी तो नीचे लिंक दिया है, जरूर देखें ताकि आपको सरसों की आगामी चाल समझने में आसानी हो।
👉 ये रही आज की तेजी मंदी की रिपोर्ट – Mustard Price Outlook: भारत-पाक युद्धविराम के बाद सरसों का बाजार कैसा रहेगा? जाने इस रिपोर्ट में
तेल की बात करें तो सरसों तेल (कच्ची घानी और एक्सपेलर) के भावों में हल्की मंदी रही। जयपुर में कच्ची घानी ₹1350/1370 और एक्सपेलर ₹1340/1350 पर रहा, जिसमें ₹5 की गिरावट आई। हालांकि, मुंबई में सरसों तेल ₹1325 पर पहुँच गया, जहां ₹15 की तेजी देखी गई। दूसरी ओर, ग्रामीण मंडियों जैसे गंगापुर और दौसा में तेल भाव ₹12 तक कमजोर हुए।
सरसों खल की कीमतों में भी कमजोरी देखने को मिली। कोटा, टोंक और नेवाई में ₹25–₹50 तक की गिरावट रही, जिससे भाव ₹2200–2225 तक सीमित हो गए। आगरा, बीपी और शारदा प्लांट्स में खल के भाव स्थिर दिखे, लेकिन समग्र तौर पर खल में मंदी का माहौल हावी रहा।
कुल मिलाकर, आज का बाजार मिश्रित रुख के साथ बंद हुआ—जहां कुछ प्रमुख मंडियों में तेजी रही, वहीं मिल स्तर पर दबाव और स्थानीय मंडियों में कमजोर मांग के चलते नरमी बनी रही।
सरसों का भाव (12 मई 2025)
स्थान | भाव (₹ प्रति क्विंटल) | तेजी / मंदी |
---|---|---|
जयपुर मंडी | 6400 – 6425 | तेजी ₹25 |
भरतपुर मंडी | 6125 | मंदी ₹196 |
दिल्ली (42% कंडीशन) | 6200 | मंदी ₹100 |
सलोनी (आगरा) | 7175 | तेजी ₹75 |
दिग्नेर (आगरा) | 7175 | तेजी ₹75 |
अलवर (सलोनी) | 7075 | तेजी ₹75 |
कोटा (सलोनी) | 7025 | तेजी ₹75 |
मुरैना (सलोनी) | 7100 | तेजी ₹75 |
अडानी बूंदी मिल डिलीवरी रेट | 6350 | मंदी ₹100 |
अडानी अलवर मिल डिलीवरी रेट | 6300 | मंदी ₹100 |
अडानी गोहाना मिल डिलीवरी रेट | 6300 | मंदी ₹100 |
रूचि गुना | 6400 | स्थिर |
रूचि बारां | 6400 | स्थिर |
रूचि श्रीगंगानगर | 6200 | – |
बीपी आगरा प्लांट रेट | 6800 | मंदी ₹175 |
शारदा आगरा प्लांट रेट | 6800 | मंदी ₹150 |
वांस सीतापुर | 6100 + GST | स्थिर |
जयपुर (खरीद रेट) 42% कंडीशन | 6500 + GST | – |
कोलकाता (खरीद रेट) | 6650 + GST | – |
यूपी/एमपी/राज. लाइन 42% नेट पेमेंट | 6300 + GST | – |
हरियाणा/पंजाब 42% नेट पेमेंट | 6350 + GST | – |
हिसार मंडी | 5700 – 5800 | – |
ग्वालियर मंडी | 6100 – 6150 | स्थिर |
अलवर मंडी | 6200 | मंदी ₹100 |
खैरथल मंडी | 6100 | – |
कामां / कुम्हेर / नदबई / नगर / कोटा | 6125 | मंदी ₹196 |
चरखी दादरी (मिल पहुँच रेट) | 6325 | स्थिर |
अलीगढ़ मंडी | 6200 | – |
बरवाला मंडी | 5900 | – |
टोंक / निवाई मंडी | 6080 / 6100 | – |
सिवानी मंडी | 5715 (नेट) / 5850 | – |
सुमेरपुर मंडी | 5900 – 5950 | – |
नजफगढ़ मंडी लैब 40 | 6000 / 6100 | – |
मोरेना मंडी | 6100 / 6150 | मंदी ₹50-₹75 |
कोटा मंडी | 5700 – 6200 | – |
कोलकाता यूपी व एमपी लाइन रेट | 6650 – 6700 | – |
सोंख मंडी | 6324 / 6350 | – |
सरसों तेल भाव (12 मई 2025)
स्थान/प्रकार | भाव (₹ प्रति 10 किलो) | तेजी / मंदी |
---|---|---|
जयपुर कच्ची घानी | 1350 / 1370 | मंदी ₹5 |
जयपुर एक्सपेलर | 1340 / 1350 | मंदी ₹5 |
दिल्ली एक्सपेलर | 1355 | स्थिर |
चरखी दादरी एक्सपेलर | 1340 | स्थिर |
मुरैना कच्ची घानी / एक्सपेलर | 1350 / 1340 | मंदी ₹5 |
कोटा कच्ची घानी | 1380 | मंदी ₹10 |
टोंक कच्ची घानी | 1348 | मंदी ₹5 |
निवाई कच्ची घानी / एक्सपेलर | 1350 / 1330 | मंदी ₹5 |
गंगानगर कच्ची घानी / एक्सपेलर | 1350 / 1320 | मंदी ₹5 |
भरतपुर कच्ची घानी / एक्सपेलर | 1350 / 1330 | मंदी ₹5 |
मुंबई एक्सपेलर | 1325 | तेजी ₹15 |
गंगापुर / हिण्डौन / दौसा कच्ची घानी | 1340 | मंदी ₹12 |
वांस सीतापुर टैंकर भाव | 1390 + GST | स्थिर |
सोंख एक्सपेलर | 1380 | – |
सरसों खल भाव (12 मई 2025)
स्थान | भाव (₹ प्रति क्विंटल) | तेजी / मंदी |
---|---|---|
अलवर | 2200 – 2225 | – |
भरतपुर | 2300 | – |
कोटा | 2200 | मंदी ₹50 |
सुमेरपुर | 2245 | मंदी ₹5 |
चरखी दादरी | 2230 | स्थिर |
मुरैना | 2250 | – |
टोंक / नेवाई / बूंदी | 2200 / 2210 / 2200 | मंदी ₹25 |
जोधपुर | 2245 | मंदी ₹5 |
दिल्ली (नहीं दिया) | – | – |
आगरा (सलोनी) पैकिंग रेट | 2511 (60kg) / 2501 (70kg) | – |
बीपी आगरा | 2650 (60kg) / 2640 (70kg) | – |
शारदा आगरा | 2581 | – |
सोंख | 2350 | – |
सिवानी / निवाई | 2200 | – |
Disclaimer- यहां दिए गए भाव व्यापारियों की जानकारी के मुताबिक दिए गए है, इनमे उतार चढ़ाव हो सकता है।