जयपुर। राज्य की सड़कों की हालत सुधारने और यातायात को और बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ी पहल की है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने राज्य के 20 जिलों से होकर गुज़रने वाली 1000 किलोमीटर से ज़्यादा लम्बी क़रीब 40 महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के लिए 1915 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। ये परियोजनाएं केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि (CRIF) के तहत पूरी की जाएंगी।
इस परियोजना से राजस्थान प्रदेश के 20 जिलों की सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा साथ ही ब्रिजों का भी निर्माण किया जाएगा । इस प्रयोजना का उद्देश्य दूरदराज़ के गांवों को शहरों से जोड़ना, यात्रियों को राहत देना और माल ढुलाई को आसान बनाना है ।
जिला मार्गों का नवीनीकरण और चौड़ीकरण
राज्य की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जानकारी दी कि इस निधि से राज्य की 31 प्रमुख जिला सड़कों, 8 राज्य राजमार्गों और एक अन्य जिला मार्ग का नवीनीकरण और चौड़ीकरण होगा। साथ ही, नागौर बाईपास (अमरपुरा से गोगेलाव) को चार लेन में बदलने की मंजूरी दी गई है, जिसकी लागत करीब 1394 करोड़ रुपये है।
राजस्थान के इन जिलों को मिलेगा फायदा
अजमेर से लेकर झुंझुनूं तक, जयपुर से सिरोही और बाड़मेर से कोटा तक— प्रदेश के 20 जिलों में कुल 1000 किलोमीटर से अधिक की सड़कें अब पहले से चौड़ी और बेहतर होंगी। जिनकीं पूरी जानकारी आप यहां देख सकते है।
जिला | सड़क परियोजना विवरण | लंबाई (किमी) |
---|---|---|
अजमेर | केरोट से जेतपुरा-रघुनाथगढ़-केबानिया-भटियानी | 33 KM |
एकलसिंगा-गोपालपुरा-फारकिया-भराई-प्रान्हेड़ा-सांपला | 13 KM | |
अजमेर-राजगढ़-मसूदा रोड | 21.50 KM | |
खैरथल-तिजारा | टहल-टपूकड़ा वाया खैरथल-बाघेरी कला-बिबिरानी-बिनोलिया-मिलकपुर | 21 KM |
स्टेट हाइवे 14 गोपीपुरा से दादिया-हरियाणा सीमा तक | 15 KM | |
अलवर | जुगरावर से चीकनी वाया रामगढ़-बहादुरपुर | 10.80 KM |
रामगढ़ से गोविन्दगढ़ | 11 KM | |
विजय मंदिर घाटला-पडी़सल-खैरथल-अजरका | 34 KM | |
राजगढ़ से बगड़ राजपूत-नया गांव-मलखेड़ा-नैथाला | 14 KM | |
घाटा बांदरोल-झाकड़ी रोड | 10 KM | |
प्रतापगढ़-अजबगढ़-दौसा रोड | 25 KM | |
गुढ़ा से जयपुर वाया किशोरी सिद् का टिबारा-आंधी-रामगढ़ | 21 KM | |
दौसा-सरिस्का | 30 KM | |
भीलवाड़ा | जहाजपुर-बिजौलिया-शक्करगढ़ | 24 KM |
देव खेड़ा-धोरी | 22 KM | |
नागौर | डीडवाना-मारवाड़ बालिया-बडाबाड़ा खाटू | 41 KM |
कुचेरा-कानूता | 32 KM | |
झिंटीया-सांजू वाया जराऊ, धोलेरा | 17 KM | |
बीकानेर | जामसर-दंडोसर-मालासर-सेहजरासर-पीपेड़ा | 72 KM |
खारदा-राजपुरा-राजेदू (दोनों सड़कें डबल लेन होगी) | 66.90 KM | |
बूंदी | गेंदोली-कापरेन रोड-पीपल्या | 11.70 KM |
बूंदी शहर में फ्लाईओवर | N/A | |
उदयपुर | नेशनल हाइवे 162 से साकरोदा – फतेहनगर-इंटाली मेनार | 13 KM |
जयपुर | सिंवाड़ फाटक-नवरंगपुरा वाया धानक्या, बेगस, आसलपुर | 30 KM |
बेगस से बोराज | 26 KM | |
जालोर | जसवंतपुरा से सुंधामाता के बीच ब्रिज व सड़क | 16 KM |
सिरोही | गुलाबगंज से माउंट आबू | 23 KM |
झालावाड़ | सुनेल से करोड़िया, उन्हेल से ओसव-पीड़ावा | 59 KM |
झुझुनूं | सुलताना-किठाना-भैसावता बुहाना | 19 KM |
जोधपुर | नांदेला की हवेली से लोहावट रोड | 30 KM |
उरचियाड़ा-बीसलपुर-खाटीयासानी | 41 KM | |
करौली | सिकंदरा-नादौती-गंगापुरसिटी रोड | 37 KM |
कोटा | कैथून से चौमा बालाजी | 30 KM |
धोती बालाजी से सुलतानपुर-निमोदा उजाड़ | 26.20 KM | |
राजसमंद | संघाट कला से सहाड़ा | 28.90 KM |
टोंक | बालापुरा-भैरूपुरा-जानकीपुरा-तिलांजू-रामपुरा | 34.10 KM |
टोडारायसिंह से रेलवे स्टेशन खेड़लिया-दतोब, सांवरिया | 18 KM | |
पाली | सिरवाल-भीमाना-जवाईबांध-सुमेरपुर रोड | 20 KM |
प्रतापगढ़ | अरनोद-पीपलोदा-खेड़ियामाता | N/A |
इनमें से कई मार्ग वर्षों से जर्जर हालत में थे, जहां बारिश के मौसम में सफर करना जोखिमभरा हो जाता था हर वक्त दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार की इस साझा पहल से राजस्थान के ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में विकास की नई रफ्तार दिखाई देगी।
इसे भी पढ़े – Suzuki e Vitara UK में लॉन्च! 428 KM की रेंज और दमदार फीचर्स, जाने भारत में धूम मचाने कब आएगी ये धांसू इलेक्ट्रिक SUV?
Advertisement