ताज़ा खबरें:
Home » मौसम » Monsoon: आज होगी मानसून की दमदार एंट्री, मौसम विभाग ने 5 राज्यों में “ऑरेंज अलर्ट” किया जारी!

Monsoon: आज होगी मानसून की दमदार एंट्री, मौसम विभाग ने 5 राज्यों में “ऑरेंज अलर्ट” किया जारी!

Jagat Pal

Google News

Follow Us

Advertisement

Monsoon Update : बरसात की बहार लेकर आया मानसून इस बार समय से पहले ही जोर पकड़ रहा है। पंजाब में मानसून की एंट्री 10 दिन पहले ही हो गई है , वहीं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 24 जून को दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मानसूनी बारिश होने की पूरी संभावना है।

12 साल बाद जल्दी आएगी बरसात!

IMD के अनुमान के मुताबिक, मंगलवार 24 जून तक राष्ट्रीय राजधानी में गरज के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। इससे पहले साल 2013 में जून के महीने में दिल्ली में मानसून ने दस्तक दी थी। लेकिन इस बार मौसम ने पलटी मारी है। और तय समय से करीब 10 दिन पहले मानसून ने दस्तक दे दी है। जिससे गर्मी से जूझ रहे दिल्लीवासियों को बड़ी राहत मिल सकेगी।

अलर्ट! कई राज्यों में “ऑरेंज-येलो” वार्निंग, कहर बरपाएगी बारिश?

Weather Warning- मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश, गुजरात और गोवा में 26 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश ( Heavy Rain Alert) की चेतावनी जारी की है। पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है, जबकि दिल्ली को यलो अलर्ट के साथ सतर्क रहने को कहा गया है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी अगले 72 घंटे तक मौसम भयंकर रुख दिखाएगा।

Advertisement

उत्तराखंड में भूस्खलन

बारिश कहीं राहत ला रही है तो कहीं तबाही भी! केदारनाथ (Uttarakhand) रूट पर गौरीकुंड का रास्ता दूसरे दिन भी बंद है, तो मुनस्यारी-मिलम हाईवे पर भी यातायात ठप। देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल में लगातार जोरदार वर्षा से पहाड़ों से मलबा गिरने की घटनाएं बढ़ गई हैं। यमुनोत्री मार्ग पर भूस्खलन (Landslide) में एक श्रद्धालु घायल हुआ है, जबकि तीन लोग लापता हैं। बागेश्वर में पिंडर नदी का पैदल पुल तक बह गया है!

जम्मू-हिमाचल में उमस भरी गर्मी, कहीं धूप तो कहीं मूसलाधार!

जम्मू में मानसून ने समय से पहले दस्तक देकर लोगों को राहत दी, लेकिन कश्मीर घाटी में धूप ने उमस बढ़ा दी। हिमाचल प्रदेश में हालात और दिलचस्प हैं – शिमला में धूप खिली तो मंडी में मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विभाग ने 25-27 जून के बीच यहाँ भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। फिलहाल, पहाड़ों पर गर्मी से जूझ रहे लोगों को थोड़ा और इंतज़ार करना होगा!

Advertisement

ये भी पढ़े – किसानों के लिए राहत: 2% प्रीमियम में मिलेगा ₹1.18 लाख तक का फसल बीमा, 31 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए आप हमारे Whatsapp Channe को भी JOIN कर सकते है 👉 यहाँ जुड़ें

Advertisement

इस पोस्ट को शेयर करें:

जगत पाल पिछले 8 वर्षों से एक पेशेवर ब्लॉगर हैं। वे शिक्षा, ऑटो, कृषि समाचार, मंडी भाव, गैजेट्स और बिजनेस जैसे विषयों पर विशेषज्ञता रखते हैं। वर्तमान में वे news.emandirates.com के संपादक और प्रमुख लेखक हैं, जहाँ वे भरोसेमंद और जानकारीपूर्ण कंटेंट प्रदान करते हैं।