नई दिल्ली, 1 जुलाई 2025: अगर आप ICICI बैंक के नियमित ग्राहक हैं और अक्सर ATM या ब्रांच जाकर ट्रांजैक्शन करते हैं, तो अब सावधान हो जाइए। देश के सबसे बड़े निजी बैंकों में से एक ICICI बैंक ने अपनी बैंकिंग सेवाओं (Banking Services) पर नए सर्विस चार्ज (new service charge) लागू करने की घोषणा की है, जो 1 जुलाई 2025 से लागू होगी ।
इन बदलावों का सीधा असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा, जो हर महीने बार-बार नकद जमा या निकासी करते हैं, या फिर एटीएम से अधिक ट्रांजैक्शन करते हैं। इस नए चार्ज में ATM, IMPS, डेबिट कार्ड, डिमांड ड्राफ्ट और ब्रांच आधारित कैश डिपॉजिट/विड्रॉल को खासतौर पर शामिल किया गया है।
ATM ट्रांजैक्शन (5 तक फ्री)
ICICI बैंक के ग्राहक जुलाई से ATM में हर महीने केवल 5 फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन ही मुफ्त कर पाएंगे। इसके बाद प्रत्येक ट्रांजैक्शन पर ₹23 शुल्क लगेगा। हालांकि, बैलेंस चेक जैसे नॉन-फाइनेंशियल कार्यों पर कोई शुल्क नहीं देना होगा।
हालांकि बुजुर्ग ग्राहकों यानी सीनियर सिटिज़न को इसमें कुछ छूट दी गई है।
अगर आप अन्य बैंकों के एटीएम का इस्तेमाल करते हैं, तो:
- मेट्रो शहरों में 3 ट्रांजैक्शन मुफ्त
- नॉन-मेट्रो क्षेत्रों में 5 ट्रांजैक्शन तक फ्री
इसके बाद हर फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर ₹23 और नॉन-फाइनेंशियल पर ₹8.50 चार्ज देना होगा।
विदेश यात्रा कर रहे ग्राहकों के लिए, इंटरनेशनल एटीएम से कैश निकालना अब महंगा सौदा होगा।
- ₹125 प्रति विड्रॉल
- 3.5% करंसी कन्वर्जन चार्ज
- ₹25 नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर
IMPS से पैसे भेजना भी अब मुफ्त नहीं
इंटरनेट या मोबाइल बैंकिंग से फंड ट्रांसफर करने वाले ग्राहकों के लिए भी ICICI बैंक ने नई दरें तय की हैं:
- ₹1,000 तक की IMPS ट्रांजैक्शन: ₹2.50
- ₹1,001 से ₹1 लाख तक: ₹5
- ₹1 लाख से ₹5 लाख तक की राशि भेजने पर: ₹15 प्रति ट्रांजैक्शन
छोटे व्यापारी, ऑनलाइन पेमेंट यूज़र्स और मध्यमवर्गीय परिवारों को ये बदलाव ज़्यादा असर डालेंगे।
ब्रांच पर नकद लेन-देन होगा महंगा
ICICI बैंक अब ग्राहकों को हर महीने केवल 3 मुफ्त कैश डिपॉजिट और विड्रॉल की सुविधा देगा, चाहे वह ब्रांच हो या Cash Recycler Machine (CRM)। इसके बाद:
- हर अतिरिक्त लेन-देन पर ₹150 चार्ज लगेगा।
- यदि ₹1 लाख से अधिक की रकम जमा की जाती है, तो ₹150 या ₹3.50 प्रति ₹1,000 (जो अधिक हो) शुल्क लिया जाएगा।
- थर्ड पार्टी ट्रांजैक्शन की सीमा ₹25,000 तय की गई है।
नकद निकासी पर भी यही नियम लागू होंगे। यानी, जो लोग ब्रांच पर जाकर नकद लेन-देन करते हैं, उन्हें भी अब इसी प्रकार शुल्क देना होगा।
डेबिट कार्ड भी अब मुफ्त नहीं
बैंक ने डेबिट कार्ड के चार्जेस भी रिवाइज़ कर दिए हैं:
- सामान्य ग्राहकों के लिए सालाना शुल्क ₹300
- ग्रामीण ग्राहकों के लिए ₹150
- यदि कार्ड खो गया है या क्षतिग्रस्त हो गया है, तो नया कार्ड बनवाने पर ₹300 देने होंगे।
ICICI Bank के नए सर्विस चार्जेस (1 जुलाई 2025 से लागू)
सेवा का प्रकार | मुफ्त ट्रांजैक्शन | चार्ज (उसके बाद) | विवरण |
---|---|---|---|
ICICI ATM पर फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन | प्रति माह 5 | ₹23 प्रति ट्रांजैक्शन | सीनियर सिटीजन को छूट |
ICICI ATM पर नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन | अनलिमिटेड | फ्री | बैलेंस चेक आदि |
अन्य बैंक के ATM (मेट्रो शहर) | 3 | ₹23 (फाइनेंशियल), ₹8.50 (नॉन-फाइनेंशियल) | RBI गाइडलाइन के अनुसार |
अन्य बैंक के ATM (नॉन-मेट्रो) | 5 | वही ऊपर जैसा | – |
इंटरनेशनल ATM कैश विड्रॉल | – | ₹125 | विदेश में नकद निकासी |
इंटरनेशनल ATM नॉन-फाइनेंशियल | – | ₹25 | बैलेंस चेक आदि |
करेंसी कन्वर्जन चार्ज | – | 3.5% | – |
IMPS ट्रांजैक्शन | – | ₹2.50 (₹1,000 तक)₹5 (₹1,001–₹1 लाख)₹15 (₹1–5 लाख) | मोबाइल/नेट बैंकिंग ट्रांसफर |
कैश डिपॉजिट/विड्रॉल (ब्रांच/CRM) | प्रति माह 3 | ₹150 प्रति ट्रांजैक्शन | दोनों पर लागू |
₹1 लाख से अधिक डिपॉजिट/विड्रॉल | – | ₹150 या ₹3.50 प्रति ₹1,000 (जो अधिक हो) | वैल्यू-बेस्ड चार्ज |
थर्ड पार्टी डिपॉजिट/विड्रॉल | – | ₹25,000 तक ही अनुमति | सुरक्षा कारणों से लिमिट |
डेबिट कार्ड सालाना फीस | – | ₹300 (नॉर्मल)₹150 (ग्रामीण) | – |
रिप्लेसमेंट डेबिट कार्ड | – | ₹300 | कार्ड गुम/डैमेज पर |
क्या करें ग्राहक?
इन नई दरों से जाहिर है कि बैंक अब डिजिटल ट्रांजैक्शन और सेल्फ-सर्विस बैंकिंग की ओर ग्राहकों को प्रोत्साहित कर रहा है। खासकर उन ग्राहकों को सतर्क हो जाना चाहिए, जो बिना योजना बनाए बार-बार बैंक विज़िट करते हैं।
बैंकिंग एक्सपर्ट्स की मानें तो ग्राहकों को चाहिए कि वे महीने की शुरुआत में ही ट्रांजैक्शन की योजना बना लें-ATM यूज़, कैश डिपॉजिट और IMPS जैसे माध्यमों को जरूरत के हिसाब से उपयोग करें।
ये भी पढ़े – SBI कार्ड यूजर्स सावधान! 15 जुलाई से SBI Credit Card नियमों में होगा बड़ा बदलाव, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर?
Advertisement