Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी! रिलायंस जियो ने एक बार फिर उन करोड़ों मोबाइल यूजर्स राहत देने की कोशिश की है, जो हर महीने रिचार्ज के झंझट से परेशान रहते है । इस बार कंपनी 336 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान लेकर आई है, आइए जानते है कि जिओ के द्वारा पेश किया गया 336 दिनों वाला प्लान क्या है? इस प्लान से किन मोबाइल यूजर्स को कितना फायदा मिलेगा या ये सिर्फ़ एक दिखावा है? सब कुछ
देशभर में 49 करोड़ से अधिक लोग जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं और इनकी ज़रूरतों को समझते हुए जियो ने अब एक ऐसा लंबी वैलिडिटी वाला प्लान लॉन्च किया है, जो बजट में भी फिट है और सुविधा से भी भरपूर।
रिचार्ज महंगे, लेकिन विकल्प स्मार्ट
पिछले साल यानी जुलाई 2024 में जब देश की सभी प्रमुख टेलिकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान्स के दाम बढ़ाए, तब एक आम ग्राहक के लिए फोन चालू रखना भी खर्चीला हो गया। इसी बीच जियो ने अपने ग्राहकों की सुनते हुए एक ऐसा प्लान पेश किया, जो न केवल सस्ता है बल्कि लगभग सालभर की वैलिडिटी के साथ आता है।
₹1748 में 336 दिन की वैलिडिटी – जानिए क्या है खास
अगर आप हर महीने रिचार्ज नहीं करना चाहते और फिर भी चाहते हैं कि आपका नंबर एक्टिव बना रहे, तो जियो का नया ₹1748 वाला प्लान आपके लिए परफेक्ट है। इस प्लान में आपको मिलते हैं पूरे 336 दिनों की वैधता, यानी लगभग 11 महीने तक सिम एक्टिव रखने की चिंता खत्म हो जाएगी । इस रिचार्ज प्लान के हिसाब से आपको प्रतिदिन तक़रीबन ₹5.20 खर्च करने पड़ेंगे जबकि महीने (30 दिन) के हिसाब से यह ₹156 होते है।
क्या मिलेगा इस प्लान में?
जिओ का ₹1748 का 336 दिन की वैलिडिटी वाला वॉइस-ओनली प्लान (Voice Only Plan) है। जिसमे आपको सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में कंपनी आपको 3600 SMS भी मुफ्त दे रही हैं। यानी आपको इसमें बात करने की सुविधा के साथ मैसेज भेजने का भी विकल्प दे रही है ।

डेटा चाहिए? तो दूसरा ऑप्शन भी है
हालांकि इस ₹1748 वाले प्लान में इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है। लेकिन अगर आप डेटा के बिना नहीं रह सकते, तो जियो का ₹2025 वाला प्लान आपके लिए बेहतर हो सकता है। इसमें हर दिन 2.5GB डेटा के साथ 200 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यानी इसके लिए आपको प्रतिदिन के हिसाब से ₹10.10 खर्च करने पड़ेंगे।
Jio Rs. 1748 vs Rs. 2025 Plan Details
विवरण | बेनिफिट | बेनिफिट |
---|---|---|
प्लान की कीमत (₹) | ₹1748 | ₹2025 |
प्रतिदिन के हिसाब से | तक़रीबन ₹5.20 | तक़रीबन ₹10.10 |
वैधता (दिनों में) | 336 दिन | 200 दिन |
कॉलिंग | अनलिमिटेड | अनलिमिटेड |
एसएमएस | 3600 SMS | 100 SMS/दिन |
डेली डेटा | ❌ (डेटा नहीं) | 2.5GB/दिन |
कुल डेटा | ❌ | 500GB |
क्यों है यह प्लान खास?
जियो का यह सस्ता प्लान उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो अपना नंबर एक्टिव रखना चाहते हैं लेकिन डेटा (Internet) की ज़रूरत नहीं पड़ती , जैसे बुजुर्ग यूजर्स, या सेकेंडरी सिम रखने वाले लोग।