Home » बिजनेस » Gold Price 6 March: ऑल टाइम हाई से फिसला सोना, देखें कितना सस्ता हुआ आज सोना चांदी

Gold Price 6 March: ऑल टाइम हाई से फिसला सोना, देखें कितना सस्ता हुआ आज सोना चांदी

Jagat Pal

Google News

Follow Us

Gold Price 6 March 2024: सोने की कीमतों में आज बुधवार (6 मार्च) को कल के ऑल टाइम हाई लगाने के बाद नरमी देखने को मिल रही है।इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के द्वारा आज जारी नई कीमतों के मुताबिक़ 10 ग्राम सोना 42 रुपए सस्ता होकर 64,556 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोने  (Gold Price) ने कल यानी मंगलवार (5 मार्च) को 64,598 रुपए प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था।

Gold Price 6 March 2024

Aaj ka Sona Chandi Bhav 06-03-2024: आज के गोल्ड और सिल्वर के लेटेस्ट दाम निम्नलिखित प्रकार से है…

सोनाचांदी6 मार्च (सुबह)5 मार्च (शाम)चेंज
24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम)₹64556₹64598₹42 सस्ता
23 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम)₹64298₹64339₹41 सस्ता
22 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम)₹59133₹59172₹39 सस्ता
18 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम)₹48417₹48449₹32 सस्ता
14 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम)₹37765₹37790₹25 सस्ता
चांदी (प्रति किलो ग्राम)₹71713₹72244₹531 सस्ता

MCX पर सोने व चांदी के भाव क्या रहे?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने का अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट ₹143 की टूटकर ₹64,702 रुपये पर खुला। जो की खबर लिखे जाने के समय ₹55 की गिरावट के साथ ₹64,790 के लेवल पर कारोबार करता नजर आया ।

जबकि आज चांदी का मई कॉन्ट्रैक्ट MCX पर ₹171 रुपये टूटकर ₹73,203 के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के दौरान यह 65 रुपये की गिरावट के साथ 73,309 रुपये स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कॉमेक्स पर सोना चांदी टूटा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड और सिल्वर वायदा में भी गिरावट देखी जा रही है । खबर लिखे जाने के समय Comex पर सोना -4.20 $ (-0.20%) की गिरावट के साथ 2,137.70 $ प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। जबकि Comex पर चांदी वायदा -0.039 $ (-0.16%) की गिरावट के बाद 23.945 $ प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

news.emandirates.com वेबसाईट पर बिजनेस जगत, टेक्नोलॉजी, ऑटो और खेती-बाड़ी, किसान समाचार, सरकारी योजनाओं की ताजा जानकारी प्रदान की जाती है। हमारा उद्देश्य किसानों और युवाओं को देश दुनिया में होने वाली बड़ी घटनाओं की ताजा जानकारी उन तक हिन्दी भाषा में पहुँचना है।